केरेडारी। एनएमएल चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना के सामुदायिक विकास कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व पहल के तहत वार्षिक पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 10 मार्च को किया गया। इस टूर्नामेंट का उद्घाटन परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट में परियोजना प्रभावित गांवों के कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं। जो विजेता बनने के गौरव के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। उद्घाटन मैच न एनएमएल चट्टी-बरियातु बनाम चट्टी-बरियातु विस्थापित के बीच हुआ। जिसमें चट्टी-बरियातु विस्थापित की बड़ी जीत हुई।
इस अवसर पर परियोजना क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारियों के अलावा, चट्टीबरियातु के मुखिया झर्रीलाल महतो, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सुंदर गुप्ता समेत कई लोग मौजूद थें।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 136








