प्रकाश कुमार,प्रतापपुर चतरा
चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के चट्टीअनंतपुर टोंगरी के पास मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिहार के भटबीघा गांव निवासी शंकर यादव (50) के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार एक बाइक सवार को सड़क निर्माण कार्य में लगी मशीन ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि झारखंड से सटे बिहार क्षेत्र में एक्सप्रेसवे निर्माण का कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के लिए झारखंड से हाइवा के माध्यम से मिट्टी ढुलाई की जा रही है और सड़क को समतल करने के लिए मशीन से लेवलिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक मशीन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रतापपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मशीन के अंदर फंसे शव को निकाला गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर ग्रामीणों आक्रोश देखा जा रहा हैं।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








