बड़कागांव कोल ट्रांसपोर्टिंग वाहन के चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, बच्चे व पत्नी गंभीर रूप से घायल

विरोध में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, सड़क पर लाश रख कर मुआवजे की मांग 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

एनटीपीसी के पीबी कोल परियोजना से कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगे हाईवा वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना लोहा पुल के पास की हैं।। जहां बाइक सवार चेपाकला गांव निवासी 30 वर्षीय नरेश कुमार महतो गंभीर रूप से घायल हुवे थें जिनका इलाज के दौरान हजारीबाग में मौत हो गई। घटना में नरेश के पत्नी एवं दो बच्चों को भी चोटे आई हैं। हजारीबाग में जिनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि नरेश कंपनी में काम करता था।

आराहारा गांव गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए जा रहा था। आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार की सुबह तकरीबन 8:30 बजे सड़क जाम कर मुआवजे एवं नौकरी की मांग करने लगे। सड़क जाम की जानकारी मिलते हैं बड़कागांव अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर स्थिति से अवगत हुए। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात को समझने का प्रयास किया और कंपनी से मुआवजा दिलाने के लिए प्रयासरत रहे, देर शाम तक कंपनी के साथ वार्ता जारी थी। ग्रामीणों का आरोप है कि हाईवे से दुर्घटना हुई है। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम लगा हुआ था। सड़क जाम होने के कारण राहगीरों एवं वाहन चालकों को कई समस्याओं से जूझना पड़ा। विधायक रोशन लाल चौधरी ,अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं दीपक कुमार सिंह सशस्त्र पुलिस बल के साथ जाम को क्लियर करवाने में लगे हुए थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *