केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र का पुनर्गठन भीखन महतो अध्यक्ष, बासमती देवी बनी सचिव निर्विरोध कोषाध्यक्ष बने त्रिवेणी

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

केंद्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र बड़कागांव का पुनर्गठन नयाटांड पंचायत भवन में निवर्तमान अध्यक्ष सोहनलाल मेहता की अध्यक्षता एवं चुनाव प्रभारी महेंद्र महतो के देख रेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बड़कागांव विधानसभा के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो जी के धर्मपत्नी स्व. मोलनी देवी के निधन पर 2 मिनट का मौन धारण रख श्रद्धांजलि दिया गया। तत्पश्चात राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रखंड के सभी गांव से चयनित ग्राम प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। चुनावी प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए भीखन महतो (सांढ), शशि कुमार मेहता (बड़कागांव), सचिव पद के लिए बासमती कुमारी (शिवाडीह), सुरेंद्र कुमार ( गुरुचट्टी), कोषाध्यक्ष पद के लिए संतोष कुमार मेहता ( बादम) एवं त्रिवेणी महतो (हरली) ने नामांकन दाखिल किया। नाम वापसी में संतोष कुमार मेहता (बादम) ने अपना नामांकन वापस ले लिया जिससे त्रिवेणी महतो निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं 32 गांव के 109 में से 103 चयनित ग्राम प्रतिनिधियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें अध्यक्ष पद में भीखन महतो को 83 मत, शशि मेहता को 19 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार 64 मत से पूर्व मुखिया भीखन महतो विजय रहे। सचिव पद में बासमती कुमारी 80 मत, सुरेंद्र कुमार 23 मत प्राप्त हुआ। 57 मत से बासमती कुमारी जीत हासिल की।

 

मौके पर कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद पार्षद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, सोहनलाल मेहता, बालेश्वर कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, नयाटाड मुखिया लीलावती कुमारी, मध्य जिला परिषद सदस्य सुनिता देवी, उप प्रमुख वचनदेव कुमार, पंसस उपेंद्र कुमार प्रसाद, उमेश दांगी, जयनारायण प्रसाद, अशोक महतो, मुकुटधारी महतो, खेमलाल महतो, मुखिया प्रतिनिधि अजीत कुमार, संजय महतो, लालमनी महतो, सुरेश महतो, लालदेव महतो, गिन्नी वर्मा, केशवनाथ महतो, प्रमोद कुमार, ज्ञानचंद कुमार उर्फ ज्ञानी, नागेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, हुलास प्र. दांगी, देवप्रसाद महतो, केदार महतो, रामकिशोर महतो, रवि कुमार दांगी, समेत सैकड़ों ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *