टीपीसी के नाम पर लेवी मांगने वाला अपराधी को बड़कागांव थाना प्रभारी ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

टीपीसी संगठन के नाम पर धमकी भरा पर्चा नहीं हुआ बरामद

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव। उग्रवादी संगठन टीपीसी के नाम पर लोगों को धमकाने और लेवी मांगने वाले एक अप्राथमिकी अभियुक्त को बड़कागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि कांडतरी निवासी 22 वर्षीय प्रवीण कुमार पिता तालेश्वर महतो टीपीसी के नाम पर लोगों को फोन कर लेवी मांगता था।लेवी न देने पर वह अंजाम भुगतने की धमकी भी देता था।इस संबंध में बड़कागांव थाने में कांड संख्या 123/26 दर्ज है, जिसमें बीएनएस की धारा 308(3)/308(4), 61 और 17 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई है।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी जिसने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।पुलिस ने अभियुक्त के पास से अपराध में इस्तेमाल किया गया टीपीसी संगठन के नाम पर धमकी भरा पर्चा एवं मोबाइल फोन जब्त किया है।थाना प्रभारी के द्वारा कई कांडों का खुलासा कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर निरंतर जेल भेजने का कार्य जारी है।इनके कार्य से आम जनता को पुलिसिंग पर विश्वास और बढ़ा है।छापामारी अभियान में मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह , एसआई अभिषेक कुमार, राकेश खवास सहित पुलिस सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *