एनटीपीसी सीबी दक्षिणी कोल परियोजना के विरोध में रैयतों ने केरेडारी मुख्यालय में किया जनप्रदर्शन आंदोलन का भरा हुंकार 

परियोजना को रद्द करने को लेकर 11 गांवों से हजारों रैयतों का उमड़ा जनसैलाब सीओ बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

अरुण यादव|केरेडारी

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी के सीबी दक्षिणी कोल परियोजना का अधिसूचना जारी होते ही प्रभावित क्षेत्र के 11 गांव के रैयत कंपनी के विरोध में खड़े हो गए हैं। रैयतों ने प्रस्तावित परियोजना के अधिसूचना रद्द करने के मांग को लेकर आंदोलन तेज कर दिया हैं। राज्य सरकार व अधिकारियों, जिला अधिकारियों को परियोजना रद्द करने का पत्र देने के उपरांत प्रखंड स्तर पर जोरदार आंदोलन शुरू कर दिये। सोमवार संध्या प्रस्तावित 11 गांव के रैयतों ने मशाल जुलूस निकाल कर एनटीपीसी का विरोध किया। साथ ही मंगलवार को सभी गांवों के रैयत हरवे हथियार के साथ केरेडारी मुख्यालय परिसर में जोरदार तरीके से जनप्रदर्शन किए। इससे पूर्व सभी रैयतों ने अपने अपने गांव से एनटीपीसी वापस जाओ, कंपनी की मनमानी नहीं चलेगी, सीबी दक्षिणी परियोजना रद्द करो के नारों के साथ पैदल मार्च करते हुवे मुख्यालय पहुंचे। जहां जन सभा आयोजित कर कंपनी के विरोध में रैयतों ने जम कर हुंकार भरें।

प्रमुख सुनीता देवी, जिप सदस्य अनीता सिंह, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, पेटो मुखिया कौशल्या देवी, पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ महतो, गुरदयाल साव, समाजसेवी सुरेश साव, पंकज साहा, लियाकत मियां, अयोध्या साव, कुलदीप तिवारी, रेशमा प्रवीण, अशोक राम समेत दर्जनों रैयतों ने एनटीपीसी सीबी दक्षिणी परियोजना के अधिसूचना को रद्द करने पर जोर दिए। वक्ताओं ने कहा कि अभी आंदोलन शुरुवात हैं एनटीपीसी के अधिकारी, केंद्र सरकार उक्त परियोजना को रद्द नहीं करते तो इससे बड़ा आंदोलन होगा। एनटीपीसी के अधिकारियों और कर्मचारियों को केरेडारी सीमा तक घुसने नहीं दिया जायेगा। इन्होंने आह्वान किया जिस किसी भी क्षेत्र में एनटीपीसी के कर्मी सर्वे करते नजर आए खदेड़ कर पीटे, अब जान देने की नहीं लेने की बारी आया हैं अपना अस्तित्व को बचाना हैं तो भगत सिंह के नीतियों को अपनाना होगा।

रैयतों ने स्थानीय सीओ को भी आड़े हाथ लेते हुवे कंपनी का दलाली बंद करने का नसीहत दिये। कहा पहले रैयतों का काम हो सीबी दक्षिणी का कोई पेपर कंपनी को देने का नसीहत दिए। संबोधन के उपरांत रैयतों ने परियोजना को रद्द करने को लेकर केंद्र सरकार व राज्य सरकार के नाम पत्र केरेडारी अंचलाधिकारी विपिन चंद्र विश्वास व बीडीओ विवेक कुमार को सौंपा। जन प्रदर्शन केरेडारी, कराली, ओमें, खपिया, जोरदाग, पगार, चट्टी बारियातू, पेटो, भदईखाप, लयशुक्वार के हजारों रैयत हाथों में तख्ती लिए शामिल हुवे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!