ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा वृद्धि को लेकर केरेडारी हाईवा ओनर एसोसिएसन ने किया बैठक, लिए कई निर्णय 

• कम भाड़ा में कोयला ढुलावा रहे हैं ट्रांसपोर्टर, नया टेंडर में होगा भाड़ा का बढ़ोतरी

केरेडारी। प्रखंड के लबनिया मोड़ स्थित सती चौरा मंदिर परिसर में ट्रांसपोर्टिंग भाड़ा वृद्धि को लेकर केरेडारी हाईवा ओनर एसोसिएसन का बैठक शनिवार को किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएसन के अध्यक्ष सरोज साव व संचालन राजू कुमार के द्वारा किया गया। बैठक में वाहन मालिकों ने सीबी कोल परियोजना से कोयला ट्रांसपोर्टिंग में हो समस्याओं व प्रति टन वाहनों का भाड़ा वृद्धि पर विचार विमर्श किया। बैठक में वाहन मालिकों ने निर्णय लिया कि वर्तमान समय में ट्रांसपोर्टरों के द्वारा कम भाड़ा में कोयला ढुलाई करवा रही हैं। जो अब नहीं चलेगा। आगे सीबी से कोयला ढुलाई के लिए नया टेंडर खुलने वाला हैं। जिसमें केरेडारी हाईवा ओनर एसोसिएसन ने कटकमसांडी साइडिंग के भाड़ा दर 650 रुपया प्रति टन, टंडवा पॉवर प्लांट भाड़ा 200 प्रति टन व बचरा का भाड़ा 300 रुपया प्रति टन तय किया हैं। आगे एसोसिएसन के अध्यक्ष सरोज साव ने बताया कि एसोसिएसन के द्वारा तय भाड़ा का सूची आने वाले ट्रांसपोर्टिंग कंपनी को सौंपा जायेगा। उसके बाद ही नया कार्य शुरू होगा।

मौके पर जुबेर हुसैन, गणेश कुमार साहू, संतोष कुमार, राम रतन कुमार, सुबोध कुमार सिंह, सूरज साव, संजय दुबे, राजेश कुमार साव, प्रमोद कुमार, मुंशी कुमार, लालजीत कुमार कुशवाहा, धनेश्वर साव, चरित्र कुमार, सुरेश कुमार, लखन साव, महेंद्र महतो, दशरथ साव, कमलेश साव समेत सैकड़ों लोग मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Comments are closed.

error: Content is protected !!