कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रमुख सुनीता देवी, जिप सदस्य अनीता सिंह, बीडीओ विवेक कुमार, सीओ राम रतन वर्णवाल, उप प्रमुख अमेरिका महतो, मुखिया सोनिया देवी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्रमुख सुनीता देवी ने कहा कि ग्रामीणों के समस्याओं को सुनने व उसका हल करने के लिए सरकार आपके द्वार पहुंची है। लोग अपनी समस्या को अधिकारियों के पास रखें। हर हाल में समस्याओं का निदान किया जायेगा। बीडीओ विवेक कुमार ने सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दिये। बताया कि हर वर्ग तक सरकार के जन उपयोगी योजना का लाभ पहुंचना चाहिए, इसकेे लिये सरकार कटिबद्ध है। कार्यक्रम का संचालन एमओ रवि राजा व पंचायत सचिव रोहित राज के द्वारा किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना, राशन कार्ड, जन्म मृत्यु, मनरेगा जॉब कार्ड, कृषि विभाग, जाति आवासीय आय प्रमाण पत्र, राजस्व से संबंधित कार्य, आयुष्मान कार्ड वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना समेत कई मामलों के 179 आवेदन प्राप्त हुवे। प्राप्त आवेदन में से 101 मामलों का निष्पादन किया गया। इसके आलावा दर्जनों लाभुकों के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








