चतरा पुलिस ने बिहार सीमा से सटे कई अवैध शराब भट्ठियाँ को किया ध्वस्त, 20 ड्रम जावा महुआ नष्ट

ज़ीरो टॉलरेंस: एसपी चतरा के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों पर कठोर कार्रवाई; प्रतापपुर थाना क्षेत्र के लोध्या गांव में बड़ी छापेमारी

भारी मात्रा में सामान जब्त: 70 लीटर देसी महुआ शराब, 40 किलो गुड़ और 4 ड्रम किए गए जब्त; ‘नशा मुक्त चतरा’ बनाने का संकल्प

प्रकाश कुमार / प्रतापपुर (चतरा)

प्रतापपुर। चतरा पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने वाले माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक चतरा के निर्देश पर प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहार सीमा से सटे गांव लोध्या में चल रहे अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया है। एसपी के गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि लोध्या में अवैध रूप से शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन कर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चतरा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने विभिन्न अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त करते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की। इस दौरान, मौके पर रखे लगभग 20 ड्रम अवैध जावा महुआ को तत्काल नष्ट कर दिया गया। साथ ही 70 लीटर अवैध देसी महुआ शराब, 4 ड्रम, 4 बड़ा तशला, और 40 किलो गुड़ को जब्त किया गया हैं। पुलिस अधीक्षक ने सख्त हिदायत दी है कि अवैध शराब कारोबार में लिप्त माफिया अवैध कार्य छोड़ दें, अन्यथा उनके विरुद्ध लगातार कठोर अभियान जारी रहेगा। चतरा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार को खत्म कर नशा मुक्त चतरा बनाने का संकल्प लिया है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

आज फोकस में

error: Content is protected !!