बड़कागांव। सिकरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां नदी से बालू को अवैध रूप से खनन कर परिवहन कार्य के दौरान एक बालू लदा ट्रैक्टर को जप्त किया गया। इस संबंध में सिकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम ने बताया कि गरीकलां नदी से बालू का अवैध रूप से खनन कर परिवहन के क्रम में केरेडारी सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल, बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार और सिकरी ओपी पुलिस द्वारा अवैध खनन और परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे छापामारी अभियान के दौरान 22 नवंबर को दस बजे दिन गरीकलां बेल चौक से जप्त किया गया है। जप्त ट्रैक्टर में लगभग सौ सीएफटी बालू लोड है, जिसे सिकरी ओपी परिसर में सुरक्षित रूप से रखकर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है। जप्त पॉवर ट्रैक्टर का चेसिस नंबर टी क्यू 53496372 ई जी व इंजन नंबर ई 3558632 ब्लू रंग का है।साथ हीं थाना प्रभारी रामकुमार राम ने कहा कि खनिज संपदाओं के अवैध रूप से खनन और परिवहन पर पुरी तरह से रोक लगाई गई है। इसके बावजूद भी बालू का खनन व परिवहन किया जाता है तो प्रशाशन के द्वारा विधि सम्मत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई से बालू तस्करों के बीच हड़कंप मच गई है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








