बड़कागांव पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बड़कागांव। बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में समकालीन अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि स्थाई वारंटी 50 वर्षीय निरंजन महतो पिता भिखारी महतो ग्राम कांडतरी चतरा जिले के टंडवा थाना कांड संख्या 43/2001 में डकैती मामला का फरारी वारंट था, जिसे गिरफ्तार कर चतरा जेल भेजा गया। जबकि दुसरा वारंटी नीतेश कुमार पिता अरविन्द महतो गुरूचटी चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। छापामारी अभियान में मुख्य रूप से एसआई छोटू उरांव,एएसआई दीपक रोशन लकड़ा सहित सशक्त पुलिस बल के जवान शामिल थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *