बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने बड़कागांव थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण पूर्व बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में बड़कागांव पुलिस की ओर से एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस दौरान एसपी ने थाना परिसर में स्थित कार्यालय एवं भवनों का निरीक्षण किया। वहीं एसपी ने पुलिस कर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिया तथा बारी-बारी से संचिका का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित संबंधित केसों के पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द निपटारा करने को कहा गया है। पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने जानकारी दी कि यह विभागीय कार्यक्रम के तहत इस थाना को भी वार्षिक निरीक्षण किया गया। विधि व्यवस्था, लंबित मामलों, दागी अभियुक्तों पर कार्रवाई, अभिलेखों का संधारण एवं जनता द्वारा दिए गए आवेदन पर अभिलंब कार्रवाई का अवलोकन करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को पुलिस का सामंजस्य स्थापित करना पुलिसिंग व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है। क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम हो इसके लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दी गई है।इस अवसर पर बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद,थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह,एसआई राकेश खवास,अभिषेक कुमार,सावित्री कच्छप, रोशन कुमार, प्रकाश होरो, महेश पासवान, श्रीनाथ सिंह, एएसआई हादी खान, उपेंद्र सिन्हा,गजेंद्र सिंह, भगवान सिंह सहित जिला एवं थाना के अधिकारी एवं कर्मी शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
