दमकल कर्मियों के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
बड़कागांव। हजारीबाग जिला के बड़कागांव मुख्य चौक में स्थित मधुवन गिफ्ट व केक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा सामना जल कर नष्ट हो गया। भवन के दूसरे तल्ले में खिलौने व पटाखे की दुकान थी, जिससे आग ने भयावह रूप ले लिया। आग लगने से बड़कागांव मुख्य चौक व आसपास अफरा तफरा का माहौल बना गया। घटना मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे का हैं।
दुकान में आग जनी की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा बड़कागांव थाना व एनटीपीसी के अग्निशमन विभाग को दी। इसपर तुरंत अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखे लाखों के समान जलकर खाक हो चुके थे।
पटाखें आग की लपटे से निकलने वाले धुंए से आसपास के लोगों का दम घुटने लगा। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया अगर देर होती तो चौंक में भीड़भाड व कई दुकानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता और जान-माल को भारी नुकसान की आंशका थी। आग शार्ट सर्किट से लगी या अन्य कारण से इस पर जांच किया जा रहा हैं। आग लगी के घटना से दुकान मालिक समेत पूरा परिवार के लोग सदमें में है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








