केरेडारी। मेहनत अगर शिद्दत से किए तो सफलता कदम चूमेगी इस कथन को चरितार्थ कर दिखाये चट्टीबारियातू के नीतेश यादव। नीतेश यादव पिता स्वर्गीय भिखारी यादव ने स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ( SSC) की सीएचएसएल 2021 की परीक्षा में पोस्टल असिस्टेंट ( Ministry of IT and Communication) का पद प्राप्त करके बड़ी सफलता हासिल की है।
इनके सफलता से गांव वा परिजनों में खुशी का लहर है। नीतेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने भाइयों मुकेश यादव और राजेश यादव को दी है। इन्होंने कहा मेहनत वा भाईयो के सहयोग से मैं एसएससी की परीक्षा में सफलता हासिल किये।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंस्टीट्यूट बोस से किए मैट्रिक
नीतेश उच्च शिक्षा नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंस्टीट्यूट से प्राप्त की। 2011 में इंस्टीट्यूट से बोर्ड परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन करने के उपरांत नीतेश आगे की पढ़ाई हजारीबाग में किया। नीतेश बचपन से ही मेधावी वा मेहनती रहे है। नीतेश की सफलता पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इंस्टीट्यूट के संचालक विकाश गुप्ता, व्यवस्थापक चंदन गुप्ता, प्रधानाध्यापिका ज्योति सोनी, उप प्रधानाचार्य नीतेश सोनी सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने नीतेश यादव को उनकी सफलता पर ढेर सारी बधाइयां व शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। नीतेश को उनकी सफलता के लिए इंस्टीट्यूट प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








