पुलिस अधिकारियों ने इडी को भेजा विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज केस का ब्योरा
रांची। हजारीबाग जिला के बड़कागांव विधान सभा से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद इन दिनों इडी के रडार पर हैं। इडी ने उनपर दर्ज सभी मामलों और उसमें न्यायालय में समर्पित पत्र समेत कई बिंदुओं पर जानकारी मांगा था। इसके लिए इडी के अधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों को पत्र भेज कर जानकारी उपलब्ध कराने का मांग किए है। विधायक के खिलाफ शिकायत मिलने पर इडी ने पत्राचार किया है। इडी के पत्र मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने इडी के पास विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ दर्ज केस का ब्योरा भेज दिया गया है।
विधायक के खिलाफ दर्ज है कई मामले
विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ कई थानों में मामला दर्ज है। विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ झड़प और गाली-गलौज के आरोप में विधायक अंबा प्रसाद के खिलाफ 30 जुलाई 2018 में केरेडारी थाना में दर्ज है। इस केस में पुलिस अंबा प्रसाद की भूमिका पर अनुसंधान पूरा कर उनके खिलाफ 27 मार्च 2019 को न्यायालय में चार्जशीट समर्पित की है। केस में पांच-छह अन्य अज्ञात लोग आरोपी है।
3 मई 2021 में धोखाधड़ी सहित अन्य गंभीर आरोप में बड़कागांव थाना में अंबा प्रसाद एवं 11 अन्य लोगों पर नामजद मामला दर्ज हुआ था। इसका वर्तमान में पुलिस अनुसंधान कर रही है। 12 दिसंबर 2021 को अंबा प्रसाद के खिलाफ कटकमदाग थाना में मामला दर्ज हुआ था। इस में चार नामजद के अलावा 40 से 50 अज्ञात लोग आरोपी है। केस में सभी आरोपियों पर झड़प, मारपीट और गाली- गलौज करने का आरोप है। पुलिस मामले में अनुसंधान कर रही है। 29 जून 2021 को सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, आपदा प्रबंधन अधिनियम सहित अन्य आरोप में कटकमदाग थाना में मामला दर्ज है। इसमें 12 अन्य लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था। इस केस में भी पुलिस अनुसंधान कर रही है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








