कोयला कारोबारियों पर चला पुलिस का डंडा, दर्जनों वाहन समेत 8 लोग गिरफ्तार


हजारीबाग। झारखंड एवं बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र बाराचट्टी में कोयला कारोबारियों के विरुद्ध बाराचट्टी पुलिस छापामारी अभियान चलाया। छापामारी कर पुलिस ने भलुआ के अलग अलग ठिकानों पर बाराचट्टी पुलिस ने छापामारी कर 1360 टन अवैध कोयला, तीन जेसीबी, आठ ट्रक,एक 709, तीन 407 एवं पैसेंजर टाटा सूमो गाड़ी समेत झारखंड एवं बिहार के आठ कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी आलोक सुमन कटकमसांडी, देवधारी यादव मांडू रामगढ़, तिलक महतों धनबाद एवं डिपू मालिक मंटु सिंह के मुंशी चंदन कुमार, गुरुगोविंद सिंह लाइन होटल के संचालक अभिमन्यु कुमार,विशाल कुमार,राजेश मांझी गया बिहार को गिरफ्तार किया है।

एसपी के निर्देश पर अभियान में भारी संख्या में क्यूआरटी शास्त्र बल एवं डोभी व बाराचट्टी के पुलिस जवान शामिल थे। छापामारी दल ने सबसे पहले गुरुगोविंद सिंह लाइन होटल के पीछे मंटु पांडेय एवं विकास सिंह के डिपू से अवैध रूप से रखा गया 15 ट्रक कोयला, चार ट्रक डस्ट कोयला, एक ट्रक चिप्स तथा तालाब के पास तारा से घेरा बंदी कर रखा गया 10 ट्रक कोयला पाया गया। साथ मे एक 709 एवं 407 में कोयला लोड मिला.डिपो से खाली अवस्था मे एक 12 चक्का ट्रक,एक जेसीबी मशीन बरामद हुआ है।

हिंदुस्तान लाइन होटल सामने दिनेश यादव,सुखदेव साव के डिपो में छापामारी किया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *