केरेडारी (हजारीबाग)। केरेडारी थाना क्षेत्र के कोले गांव निवासी बदरी गंझु पिता झामा गंझु पुलिस के हत्थे चढ़ा। केरेडारी पुलिस ने बदरी गंझु को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बदरी गंझु पर केरेडारी के कोले पताल, हेंदेगीर जंगल से अवैध कोयला का खनन करने वा बिक्री करने का मामला दर्ज है। इसके अलावे 5 अन्य मामला भी शामिल हैं। वहीं उक्त मामले में केरेडारी थाना कांड संख्या 39/21 धारा 379/341भा०द ० वी०,30(ii)कोल माइंस एक्ट एवं 33 भारतीय वन अधिनियम के मामले में बदरी गंझु नामजद आरोपी है।
जिसे केरेडारी थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को केरेडारी सीएचसी में मेडिकल जांच कराकर हजारीबाग जेल भेज दिया। वही थाना प्रभारी नयाल गॉडविन केरकेट्टा ने कहा कि बदरी गंझु पर अवैध कोयला का कारोबार करने का आरोप है। इसके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी हेतु वारंट भी निर्गत किया जा चुका है। जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसे केरेडारी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








