केरेडारी( हजारीबाग) । सीसीएल चन्द्रगुप्त कोल परियोजना से विस्थापित रैयतों ने मुखिया महेश प्रसाद साहू के नेतृत्व हजारीबाग उपायुक्त वा अपर समाहर्ता हजारीबाग से मुलाकात किए। परियोजना विस्थापित रैयतों ने डीसी नैंसी सहाय को पत्र देकर सीसीएल से रैयती, बंदोबस्ती जमीन का मुआवजा वर्तमान बाजार दर से भुगतान कराने, 2013 अधिनियम के तहत विस्थापन नीति तय करने, चंद्रगुप्त कोल परियोजना के सभी गांव में कैंप लगाकर गैरमजरूआ, बंदोबस्ती, जंगल झाड़ जमीन का सत्यापन कराने का मांग किए। साथ ही रैयतों अपर समाहर्ता हजारीबाग को पत्र सौंपा।

रैयतों के मांग पर उपायुक्त ने बहुत जल्द ही गांव में कैंप लगा कर जमीन का सत्यापन करने का आश्वासन दिए।
मौके पर मुखिया सह जिला महासचिव मुखिया संघ महेश प्रसाद साव वार्ड सदस्य सुरेश कुमार साव, पूर्व वार्ड सदस्य तेजो साव शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








