बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस के वर्करों के लिए 6 माह का ट्रेनिंग रांची के सिपेट में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में 60 वर्करो ने भाग लिया। वर्करों में बादम निवासी शकील अहमद के पुत्र मोहम्मद फैजल अहमद की उत्कृष्ट कार्यशैली व योग्यता के आधार पर एनटीपीसी के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थी फैजल अहमद को सुपरवाइजर के पद पर नियुक्त कर गुजरात भेजा गया। नियुक्त पत्र रांची के एनटीपीसी के जनरल मैनेजर एसके श्रीनिवास द्वारा दिया गया।
एनटीपीसी के इस नेक कार्य से मोहम्मद फैजल अहमद ने खुशी जाहिर करते हुवे, एनटीपीसी प्रबंधन का अभिवादन किया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 345








