बाल विवाह करने के मामले पुलिस ने दो लोगो को लिया हिरासत में पुछताछ जारी


झुमरीतिलैया (कोडरमा)। तिलैया थाना क्षेत्र के असनाबाद छठ तालाब के नाबालिग बच्ची का बाल विवाह करने के मामले पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिए है। साथ ही पीड़ित 13 वर्षीय बच्ची को बालिका सुधार गृह धनबाद में रखा गया है।

अधेड़ दूल्हा

पीड़िता नाबालिग बच्ची चार माह पूर्व हुई शादी के बाद बच्ची वापस अपने घर आई थी। गुरुवार को उसे दोबारा लेने के लिए राजस्थान से कथित अधेड़ दूल्हा व उसका पिता आए, पर इसकी जानकारी सीडब्ल्यूसी को मिली। पुलिस के सहयोग से बढ़ौत राजस्थान निवासी कथित दूल्हा दर्शन सोलंकी व उसके पिता अशोक सोलंकी को गुरुवार को हिरासत में ले लिया। सीडीब्ल्यूसी के शैलेश कुमार ने बताया कि लड़की का बयान दर्ज किया गया है़, उसके परिवार वालों व कथित दूल्हा सहित अन्य का बयान दर्ज किया जाएगा। बाल विवाह को लेकर प्राथमिकी दर्ज किया जाएगा।

बताया जाता है की राजस्थान में एक होटल में लड़की का जीजा काम करता है। चार माह पूर्व लडकी की मां व फुआ उसे राजस्थान घुमाने के नाम पर ले गए और वहीं पर शादी करा दी। इसको लेकर कथित रूप से पैसे लेने की बात भी सामने आई है। हिरासत में लिए गए अधेड़ ने दो लाख रुपये देने की बात कही है। पुलिस के द्वारा पूरे मामले में जांच की जा रही है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *