खूंटी। मारंगहादा थाना क्षेत्र के होड़ोंग से टाटा मैजिक में लदा डोडा पुलिस ने बरामद की है। वाहन में 23 बोरा में लगभग 407.500 किलो डोडा और बिना नंबर की टाटा मैजिक को जब्त किया है। इस संबंध में एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर होड़ोंग गांव में बुंडू जाने वाले पथ से डोडा लदा हुआ टाटा मैजिक को खदेड़ कर पकड़ा। पुलिस ने जब वाहन का पीछा किया तो चालक तेजी से भागने लग, और कुछ दूर जाने के बाद वाहन को रास्ते में छोड़कर चालक भागने में सफल रहा।

इस मामले में मारंगहादा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। छापेमारी अभियान में एसडीपीओ अमित कुमार, मारंगहादा थाना प्रभारी अजय कुमार भगत, सअनि कृष्णकांत मेहता, सशस्त्र बल शामिल थे।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 292








