खुशी कुमारी के प्रथम पुण्यतिथि पर केरेडारी मुख्य चौक में किया गया पौधा रोपण

केरेडारी( हजारीबाग)। खुशी कुमारी के प्रथम पुण्यतिथि पर  केरेडारी मुख्य चौक में पौधा रोपण किया गया। दादा रामलखन महतो के उपस्थिति में पौधा लगाया गया। साथ ही जन सेवा के उद्देश्य से खुशी कुमारी के नाम खुशी मेमोरियल फाउंडेशन का गठन किया गया। जिसके तहत आमजनमानस, गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शैक्षणिक स्तर को सुधारने, स्वास्थ्य सुविधा के साथ-साथ समाजिक एवं आर्थिक रूप से सहायता करने के लिए काम करेगा। खुशी कुमारी के पिता केरेडारी ओमे गांव के निवासी नन्दकिशोर कुमार हैं, जो वर्तमान समय में केंद्रीय सचिवालय नई दिल्ली में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत हैं। पिछले वर्ष 15 अप्रैल 2022 को इनके पुत्री का असामयिक निधन हो गया था। इसी के याद में केरेडारी चौक में खुशी के नाम एक पौधा लगाया गया।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि विधानसभा क्षेत्र बालेश्वर कुमार, आजसू प्रखंड अध्यक्ष बैद्यनाथ महतो, बसंत यादव, मनोज कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *