केरेडारी( हजारीबाग)। ओल्पिंयाड प्रतियोगिता परीक्षा में सामाजिक विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट आयुश कुमार पाण्डेय को किड्स जूनियर स्कूल प्रबंधन के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ में आयुश के परिजन भी शामिल हुवे। किड्स जूनियर स्कूल प्रो. विकाश कुमार ने कहा कि गोल्ड मेडलिस्ट आयुश कुमार पाण्डेय हमारे स्कूल में सातवीं तक का पढ़ाई किया था। जो वर्तमान समय में हाई स्कूल कराली में पढ़ाई कर रहा है।
आयुश कुमार पाण्डेय का राज्य स्तर पर सामाजिक विज्ञान में गोल्ड मेडलिस्ट चयन किया गया था। 27 मार्च को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा लैपटॉप एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया गया था। इनके मेहनत से सफलता हासिल किए है। इनके सफलता से विद्यालय परिवार को गौरवान्वित महसूस हुवा है। आयूश को बधाई एवं केरेडारी को अव्वल करने के लिए बधाई दिया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 417





