74 लाख 48 हजार की लागत से होगा पूल निर्माण,विधायक ने किया शिलान्यास




बरकट्ठा। प्रखंड के केंदुआटांड, मेरमगड़ा में विधायक अमित कुमार यादव के द्वारा पुल निर्माण का शिलान्यास किया गया। मौके पर जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया, प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चौधरी, जिप प्रतिनिधि सीके पांडेय, मुखिया मुन्नी देवी, झुरझुरी मुखिया सुमन कुमार उपस्थित थे। शिलान्यास के दौरान विधायक ने कहा कि ग्रामीणों जान जोखिम में डालकर लकड़ी की पुल के सहारे ग्रामीण मुख्यालय आवागमन करते है। जिसे संज्ञान में लेकर स्थल पर पहुंच जायजा लिया और पुल निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया। इससे ग्रामीणों में काफी हर्ष है।

विदित हो पुल का निर्माण मां भगवती इंजी कॉन के संवेदक पवन कुमार पांडेय के द्वारा कराया जा रहा है। संवेदक ने बताया की पुल का निर्माण डीएमएफटी मद के द्वारा 74 लाख 48हजार की लागत से की जाएगी।

मौके पर मुखिया प्रतिनिधि बिरेंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष टुकलाल नायक, प.स.स. विकाश पांडेय, परमेश्वर साहू, अनिल आजाद, सुखु मांझी, बबुनी मांझी, दशरथ मांझी, बबुन टुडू, जागो मुर्मू, किशोर पासवान, महेंद्र टुडू, बद्री शर्मा, मोहन दास, कुमारी विनीता, माला देवी, मनिया देवी, डिल्लु गुप्ता, रामेश्वर पासवान समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *