बरकट्ठा में मनाया गया डॉ.भीमराव अम्बेडकर का 132 वीं जयंती

संविधान से देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ – जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया


बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के पंचायत बरकट्ठा दक्षिणी स्थित अडवार (स्टेडियम) में भारत रत्न डा.भीम राव अंबेडकर की 132 वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मधु दास एवं संचालन गणेश दास के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बरकट्ठा दक्षिणी जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया, पंचायत बरकट्ठा दक्षिणी मुखिया अब्बास अंसारी एवं समाजसेवी सी के पाण्डेय के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।

लोगो ने बाबा भीम राव अंबेडकर के लक्ष्य कदम पर चलने का संकल्प लिए। जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया ने कहा बाबा साहेब के द्वारा निर्मित संविधान से देश का लोकतंत्र मजबूत हुआ।


इस अवसर पर पूर्व मुखिया सिमा देवी, समाजसेवी अर्जुन दास, चितो दास, सुरेश पाण्डेय, रिंकू माली, श्यामसुंदर दास, विकास कुमार दास, रामजी बेसरा, मनोज मुर्मू, समाजसेवी, युवा साथी एवं सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरूष शामिल हुवे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *