सरायकेला में कार्यरत झारखंड पुलिस जवान मिथलेश कुमार यादव का निधन, कुंदा में शोक का लहर



रंजीत कुमार
कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के चाया गांव के बलेश यादव के पुत्र मिथलेश कुमार यादव का निधन हो गया। मिथलेश कुमार यादव सरायकेला में झारखंड पुलिस में प्रतिनियुक्त था। वे पिछले 4 महीनो से गंभीर बीमारी लिवर कैंसर से जूझ रहे। कई हॉस्पिटल में डॉक्टरों से दिखाया परंतु डॉक्टरों ने इन्हें जवाब दे दिया। बीमारी से लड़ते लड़ते मिथलेश जिंदगी का जंग हार गए। मिथिलेश कुमार यादव के निधन की सूचना मिलते कुंदा प्रखंड में शोक का लहर है। परिजनों को रो कर बुरा हाल है। मृतक पुलिस जवान के निधन पर चतरा पुलिस लाइन के कर्मियों ने शोक व्यक्त किया और मृत जवान को अंतिम सलामी दिए।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *