टंडवा-प्रखंड क्षेत्र में संचालित विद्यालय शिशु ज्ञान निकेतन सेरनदाग में भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 132वीं जयन्ति समारोह माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर धूमधाम से मनाया गया। तथा उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम को आयोजित करने में अपना विशेष आर्थिक सहयोग पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी अनुसूचित जाति महासभा के चतरा जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी बसपा नेता सह पूर्व उपमुखिया रामवतार राम ने की। जिससे सभी बच्चों को कलम पेंशिल एवं टाफी देकर उत्साहित किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानाचार्य मनोज कुमार साहू, सहायक शिक्षक नारायण साहू, योगेंद्र कुमार मिश्रा, शिक्षिका मीना देवी, संगीता कुमारी समेत सैकड़ों विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

फोटो।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Post Views: 296








