प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या, गिरफ्तार गए जेल

बारियातू। बरियातू थाना क्षेत्र के भाटचतरा के चैनपुर जंगल 9 अप्रैल को लल्लू उरांव (37 वर्ष) का शव पुलिस ने बरामद किया गया था। बारियातू निवासी लल्लू उरांव के आवेदन पर थाना में हत्या मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मृतक के पत्नी रितुवा देवी से कड़ाई से पुछताछ की, तो रितुवा देवी ने अपना अपराध स्वीकार किया।

इस मामले में थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि शव बरामदगी के बाद मृतक की पत्नी के फर्द ब्यान पर बारियातू थाना कांड संख्या 29/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था। लातेहार पुलिस अधीक्षक निर्देशानुसार टीम गठन कर अनुसंधान शुरु किया गया। मृतक के पत्नी रितुवा देवी से कड़ाई से पुछताछ की गई। उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके द्वारा ही पति लल्लू भुईयां की हत्या कराई गई है। महिला ने बताया कि उसका पति लल्लू भुईयां काफी शराब पिता था। नशे में आकर हमेशा घर पर लड़ाई झगड़ा करते रहता था। रितुवा देवी एवं लल्लू भुईयां का संपर्क एक वर्ष पहले ठेकेदार पप्पू कुमार यादव पिता गौरी यादव (ग्राम बेसरा) से मजदूर बाहर भेजने के दौरान हुवा। इसी बीच पप्पू कुमार यादव व रितुवा देवी के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुवा। रितुवा देवी एवं पप्पू कुमार यादव के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मृतक को मिला। वह रितुवा देवी के साथ लगातार मारपीट करने लगा। पति के मारपीट से तंग आकर रितुवा ने अपने पति की हत्या करने की योजना पप्पू यादव के साथ मिल कर बनाया। पप्पू संध्या करीब पांच बजे भाटचतरा बाजार पहुंचा और लल्लू भुईयां का पिछा करने लगा। रात्रि करीब 8-9 बजे के बीच भाटचतरा स्थित चैनपुर जंगल में लल्लू भुईयां को लाठी व डंडा से मार कर हत्या कर शव को जंगल में फेक दिया। हत्या के आरोप में पुलिस ने पप्पू कुमार यादव व रितुवा देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने एक बाइक, खून लगा एक शर्ट व मोबाइल भी जब्त किया है। छापामारी दल में बालूमाथ एसडीपीओ अजित कुमार सिंह, पुलिस निरीक्षक शशिरंजन कुमार, थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी, एसआई बिंदेश्वर महतो, दिप नारायण, रवि कुमार, एएसआई बालेश्वर गंझु वा पुलिस जवान शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *