रांची। ED की टीम रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन से जुड़े झारखंड, बिहार वा पश्चिमबंगाल के 22 ठिकानो में एक साथ छापामारी कर रही है। पूर्व डीसी छवि रंजन, अंचल अधिकारी और जमीन कारोबारियों के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम छापेमारी कर रही है।

झारखंड में रांची, जमशेदपुर, सिमडेगा, हजारीबाग में, कोलकाता और बिहार के गोपालगंज में सुबह 6.30 बजे से छापामारी में जुट गई है।

Read more… https://news24jharkhandbihar.com/archives/3259

आईएएस छवि रंजन वर्तमान में समाज कल्याण विभाग में निदेशक के पद पर पदस्थापित हैं। ईडी की टीम सिमडेगा के राजस्व अधिकारी भानू प्रसाद के पैतृक आवास पर भी छापेमारी कर रही है।

भानू प्रसाद का पैतृक आवास सिमडेगा बस स्टैंड के समीप झूलन सिंह चौक पर स्थित है। छापामारी सभी ठिकानों पर सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद है। मामला जमीन का अवैध रूप से खरीद बिक्री से जुड़ा हुवा है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








