केरेडारी(हजारीबाग)।बीते रात गुप्त सूचना के आधर पर केरेडारी थाना क्षेत्र के हेंदेगिर गांव से अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है। हालांकि चालक रात के अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। इस सबंध में थाना प्रभारी एनजी केरकेट्टा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रैक्टर से अवैध कोयला की ढुलाई हो रही है। जिसके आधार पर केरेडारी थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन हुआ। उक्त छापेमारी टीम ने अवैध कोयला लदा ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। इधर पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर चालक फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच में जुटी में है कि अवैध कोयला लदा ट्रक्टर कहां से आ रही थी और यह कोयला कहां ले जाया जा रहा था।उक्त मामले में केरेडारी थाना कांड संख्या- 83/23 धारा- 414/34 भा०द०वी०,30(ii) कोल् माइंस एक्ट तथा 33 भारतीय वन अधि० के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पकड़ाए ट्रैक्टर को हेंदेगिर पिकेट में सुरक्षार्थ रखा गया है।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








