पदमा।बुधवार शाम को एक व्यक्ति का शव पदमा ओपी अन्तर्गत नेशनल हाईवे 33 के किनारे जंगल में संदेहास्पद स्थिति में पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला। देखने से प्रतीत होता है की शव को पेड़ मे लटका कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है। मृतक हाफ सर्ट,फुल पेंट व टाइम गोल्ड का जूत्ता पहने है फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। पूरे शरीर पर कैमिकल छिड़का हुआ है जिससे चेहरा काला हो गया है और शरीर में कीड़ा पड़ गया है,घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है,
मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि फिलहाल किसी भी तरह का कारण सामने नहीं आया है। आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है यह साफ नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में जानकारी सामने आएगी।
https://news24jharkhandbihar.com/archives/3239
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे