प्रखण्ड स्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक सम्पन्न, कमिटी की हुई गठन, अध्यक्ष बने धीरेंद्र भगत

टंडवा: रविवार को स्थानीय नगर भवन में प्रखण्ड स्तरीय वार्ड सदस्यों की बैठक किया गया। जिसकी अध्यक्षता कबरा पंचायत के तीन नम्बर वार्ड सदस्या रुक्मणि देवी व सन्चालन बहेरा पंचायत के 12 नम्बर वार्ड सदस्य पंकज कुमार दास ने किया। बैठक में क्षेत्र की विकास एवं जनता की सेवा को लेकर प्रखण्ड स्तरीय वार्ड सदस्य संघ का कमिटी गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष टंडवा के एक नम्बर वार्ड सदस्य धीरेंद्र भगत, सचिव पंकज कुमार दास, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार, उपाध्यक्ष सोनमती देवी रंजीत कुमार माजदा खातून विजय कुमार गंझू एवं मीडिया प्रभारी सरिता देवी को चयनित किया गया। ततपश्चात नवयुक्त सभी पदाधिकारियों को माला व शॉल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नवनियुक्त प्रखण्ड अध्यक्ष धीरेंद्र भगत ने कहा कि जनता को मिलने वाली सरकारी लाभ से वंचित एक भी जनता नही रह सकती, साथ ही एनटीपीसी एवं कोलपरियोजनाओं से जुड़े उतपन्न समस्याओं, बेरोजगारी एवं कम्पनी की गंदी नीति को अब बर्दास्त नही करेंगे, स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ना एवं प्रखण्ड क्षेत्र को चहुमुखी विकास करना ही मेरी प्राथमिकता है। इस मौके पर संजय उरांव रवि कुमार दास पिंटू कुमार दास रेशमी देवी लीला देवी समेत प्रखण्ड के वार्ड सदस्य मौजूद थें।

फोटो।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *