चतरा जिले का समुचित विकास ही प्राथमिकता :सत्यानन्द भोगता
चतरा : मंत्री सत्यानन्द भोगता चतरा परिसदन भवन सभागार में चतरा जिले के विकास को लेकर आयोजित जिलापरिषद, 20 सूत्री जिला व प्रखंड और प्रमुख के बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। बैठक में आये सभी जनप्रतिनिधियों के साथ मंत्री श्री भोगता ने चतरा जिले के विकास के साथ बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुल पुलिया, विद्यालय बाउंड्रीवाल, सिंचाई, पर्यटन स्थलों के विकास, एम्बुलेंस, स्वास्थ्य केंद्रों में नियमित चिकित्सक का स्थापन, जाति आवासीय जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, दाखिल खारिज, आंगनबाड़ी केंद्रों, विद्यालयों का मोनिटरिंग, जनप्रतिनिधियों पर फर्जी केस, बिजली कनेक्शन फर्जी केस आदि पर अहम विचार विमर्श किया। बैठक में सभी लोगों ने मंत्री को अपने अपने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिसपर मंत्री श्री भोगता ने समस्याओं को जल्द दूर करने का भरोसा दिलाया। साथ ही कई अहम सुझाव भी दिया। बैठक में राष्ट्रीय जनता दल जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, जिलापरिषद अध्यक्ष ममता कुमारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शारदा देवी, प्रदेश नेता चन्द्रिका यादव, जिलापरिषद सदस्य देवनंदन साहू, निशि कुमारी, अनिता देवी, देवेंद्र चन्द्रवंशी, भरत साहू, भोला साहू, नेहा उरांव, देवंती देवी, रोहिणी देवी, प्रमुख रोहण साहू, मनीषा कुमारी, धनवा देवी, मनीषा कुमारी, इंदु देवी, ममता कुमारी, रीना देवी, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष शंकर सिंह, जगेश्वर यादव, रामभरोस यादव, सुभाष यादव, सूर्यदेव यादव, छठु सिंह भोक्ता, सूर्यदेव यादव, चन्द्रदेव यादव, रामेश्वर यादव, विकास यादव, मंत्री प्रतिनिधि हारून रशीद, वरिष्ठ नेता अरुण यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, मनोज रवानी, बैजनाथ यादव, खेदु यादव, नीरज तिवारी समेत सैकड़ों गणमान्य मौजूद रहे।
फोटो।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे








