बड़कागांव के जितेंद्र कुमार हुवे ‘हजारीबाग रत्न अवार्ड’ से सम्मानित लोगो ने दी बधाई

स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन के फ़ाउंडर बिपिन कुमार हैं उनके रोल मॉडल

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव। कम उम्र में शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले चेपाखुर्द निवासी कामेश्वर साव और बबीता देवी का 21 वर्षीय सुपुत्र जितेंद्र कुमार को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पिछले 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर टाउन हॉल हजारीबाग में हेल्पिंग इंडिया ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित अवार्ड समारोह में ‘हजारीबाग रत्न अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।इस उपलब्धि पर उनके परिवार,समाज और अनेकों शुभचिंतकों ने बधाई दी है।पिछले करीब पांच वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे जितेंद्र कुमार का विशेष फोकस आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा है। वे ऐसे बच्चों को नर्सरी से इंटर तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं, जिनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है और वे शिक्षा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं है।

बिपिन कुमार हैं इनके रोल मॉडल

सम्मान मिलने के बाद जितेंद्र ने कहा कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें स्ट्रेमैक्स फाउंडेशन के संस्थापक, शिक्षाविद एवं लेखक बिपिन कुमार से मिली है। उन्होंने कहा कि बिपिन कुमार युवाओं को शिक्षा से जोड़ने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और समाज के लिए निरंतर कार्य करने की दिशा में प्रेरणादायी भूमिका निभा रहे हैं। हम बिपिन कुमार को अपना रोल मॉडल मानते हैं और उनके कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक योगदान देना चाहते हैं।जितेंद्र ने बताया कि बिपिन कुमार के अलावा उनके चाचा श्री टिकेश्वर साव भी उनके प्रमुख प्रेरणास्रोत हैं।

पढ़ाई में भी रहे मेधावी

उन्होंने 2019 में झारखंड एकेडमिक काउंसिल मैट्रिक परीक्षा में 87.80 प्रतिशत अंक और इंटरमीडिएट साइंस में उन्होंने 82.60 प्रतिशत अंक तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग से अंग्रेजी ऑनर्स से स्नातक और बी.एड. की डिग्री प्राप्त की है। वहीं वर्तमान में आगे की पढ़ाई जारी है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!