बड़कागांव में विद्यार्थियों को लंबे इंतजार के बाद मिला लाइब्रेरी लोगो में दिखा उत्साह 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव प्रखंड के तहसील कचहरी के लाइब्रेरी का उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से फीता काट एवं नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बड़कागांव मुखिया सघ के अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार एवं सचालन प्रेस क्लब बड़कागांव के अध्यक्ष सह पंसस रितेश ठाकुर ने किया। बता दें कि लाइब्रेरी बरसों से बनकर खड़ी थी, परंतु उद्घाटन नहीं हो पा रहा था, इसकी वजह थी लाइब्रेरी भवन में बार-बार चोरी हो जाना, जिस कारण लाइब्रेरी का उद्घाटन अधर में लटका हुआ था। लाइब्रेरी का उद्घाटन नहीं होने से नाराज छात्र-छात्राओं ने 2 दिन पहले बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी के चेंबर में धरने पर बैठ गए थे, जिसे गंभीरता से लिया गया। मौके पर बीडीओ जितेंद्र मंडल ने बच्चों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया वहीं सीओ मनोज कुमार के द्वारा सुरक्षा के ख्याल हेतु नाइट गार्ड भी उपलब्ध कराया गया है और दिन में भी एक संतरी लगाने की बात कही। कुछ किताबें लाइब्रेरी में मंगाई गई है। किताबें मंगवाने हेतु फंड की व्यवस्था जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों के द्वारा की जा रही है। मुखिया रंजीत कुमार ने छात्र-छात्राओं को लाइब्रेरी के रखरखाव एवं स्वच्छता और अनुशासन पर विशेष ध्यान रखने को कहा और लाइब्रेरी को सुचारू रूप से चलाने के लिए एक लाइब्रेरियन रखा है। सभी बुद्धिजीवियों ने कहा कि यह लाइब्रेरी सरकारी नहीं, बल्कि इसे अपनी संपत्ति समझते हुए इसके रखरखाव और अनुशासन पर विशेष ध्यान देते हुए छात्र-छात्राएं यहां अध्ययन करें। लाइब्रेरी संचालन के लिए समाजसेवियों से सहयोग की आशा की गई है।

मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य यास्मीन निशा, बीडीओ जितेंद्र मंडल, सीओ मनोज कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार, पंसस रितेश ठाकुर, मुखिया अनिकेत नायक, मो इब्राहिम, संदीप सिंह, बीपीओ हीरो महतो, अरुण पासवान, चिंता कुमारी एवं छात्र-छात्राओं में जिज्ञासु रंजन,आयुष कुमार,पीयूष कुमार ,रियान अख्तर ,सपना कुमारी ,शिवम रंजन ,अभिषेक कुमार ,अराधना कुमारी ,मयंक कुमार ,प्रशांत कुमार ,पीहू कुशवाहा, दिव्यांशु राज ,मनीषा कुमारी ,सौरभ कुमार, प्रिया कुमारी,अंबिका कुमारी,निशांत रंजन ,सुजीत कुमार और दो कोच अमित कुमार सिंह एवं दुर्गेश कुमार मौजूद थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!