राजद पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कुंज बिहारी साहू की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

प्लेटलेट नहीं बनने से स्वास्थ्य गंभीर, झारखंड सरकार व स्वास्थ्य मंत्री से उपचार में सहयोग की गुहार

 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार 

बड़कागांव। राष्ट्रीय जनता दल पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुंज बिहारी साहू की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर में प्लेटलेट नहीं बन पा रहा है, जिसके कारण उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व भी कुंज बिहारी साहू की तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। इसके बाद दोबारा तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें रिम्स में भर्ती कराया।

स्वास्थ्य स्थिति गंभीर होने के कारण परिजन और समर्थक चिंतित हैं। कुंज बिहारी साहू ने झारखंड सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से बेहतर उपचार के लिए सहयोग की गुहार लगाई है।

कुंज बिहारी साहू लंबे समय से समाजसेवा से जुड़े रहे हैं और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहे हैं। उनके रिम्स में भर्ती होने की जानकारी मिलने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। लोगों ने उम्मीद जताई कि स्वस्थ होने के बाद वे पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय होंगे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!