बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
लड़की को जबरन भगाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर एक युवक को जेल भेज दिया। मामले को लेकर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि 26 सितंबर को लड़की के पिता के द्वारा बेटी को जबरन भगा ले जाने के संबंध में बड़कागांव थाना में एक लिखित आवेदन दिया जी।
पिता के द्वारा दिए गए आवेदन के संदर्भ में तत्वरित कार्रवाई करते हुए बड़कागांव थाना कांड संख्या 171/26 , बीएनएस की धारा 87 के तहत मामला दर्ज किया गया।कांड दर्ज होने के उपरांत त्वरित अनुसंधान करते हुए लड़की को सकुशल बरामद किया गया तथा प्राथमिकी अभियुक्त सत्यम कुमार ग्राम छपेरवा निवासी को 28 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
Views: 33
