चेपाखुर्द में 24 घंटे का अखंड हरि कीर्तन का आयोजन, भक्ति में डूबे ग्रामीण 

बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड के चेपाखुर्द गांव में ग्रामीणों के द्वारा 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालु लगातार हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर भगवान का स्मरण कर रहे हैं। आयोजन को सफल बनाने में हरिकीर्तन समिति के अध्यक्ष महावीर यादव के साथ मनोज विश्वकर्मा, नॉलेज यादव, भास्कर महतो, कुलदीप कुमार साव,तारकेश्वर महतो, अजय यादव, शिवा साव,विक्की करमाली,झरी साव, शंभू साव, दिनेश यादव, मुकेश महतो, विक्रम करमाली, राजदेव महतो, शेखर चौरसिया, कौलेश्वर महतो, सुनील राम, राजेश राम, जिबलाल साव एवं तिजन साव सहित चेपाखुर्द के समस्त ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभाये। हरिकीर्तन को लेकर गांव में भक्ति का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि अखंड हरिकीर्तन का उद्देश्य गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। हरिकीर्तन के दौरान हरे राम, हरे कृष्ण के जयघोष से पूरा गांव भक्तिमय बना हुआ है।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!