29 पुड़िया ब्राउन शुगर किया बरामद ,दो को भेजा जेल
बड़कागांव संवाददाता कुलदीप कुमार
बड़कागांव। अमन कुमार पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को यह गुप्त सूचना प्राप्त हुई की राम जानकी मंदिर गुरु चट्टी बड़कागांव के आसपास कुछ लड़के नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री करने वाले हैं।उक्त सूचना को गंभीरता से लेते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अमित कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व में बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह एवं सशस्त्र पुलिस बल सहित छापामारी टीम का गठन किया गया।गठित छापामारी टीम के द्वारा सूचना का सत्यापन एवं तत्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य एवं परिस्थिति के आधार पर राम जानकी मंदिर बड़कागांव गुरु चट्टी के आस-पास संभावित ठिकानों पर छापामारी हेतु निगरानी के क्रम में दो संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की गई।तत्पश्चात छापामारी टीम द्वारा राम जानकी मंदिर गुरु चट्टी के पास पुराना टूटा फूटा घर के पीछे दो लड़कों को कागज की पुड़िया में कुछ लेन-देन करते हुए देखा गया।जैसे ही वे लोग पुलिस को अपनी ओर आते देखा तो भागने का प्रयास करने लगा। तभी सशस्त्र बल के सहयोग से उन दोनों लड़कों को पकड़ लिया गया। पकड़े व्यक्ति से नाम पता पूछताछ किया गया।तत्पश्चात तलाशी के क्रम में उनके पास से मादक पदार्थ ब्राउन शुगर बरामद किया गया। पकड़े गए दोनों लड़कों से पूछने पर बताया कि बड़कागांव क्षेत्र में पुड़िया बनाकर ब्राउन शुगर बेचते हैं एवं मुनाफा कमाते हैं तथा स्वयं भी ब्राउन शुगर का सेवन करते हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
सुनील कुमार राम उम्र करीब 25 वर्ष पिता जुगेश्वर राम एवं रूपेश कुमार उम्र करीब 19 वर्ष पिता चत्रभुज राम दोनों ग्राम अंबेडकर मोहल्ला थाना बड़कागांव निवासी है।
बरामद सामान
अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करने वाले दोनों गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार एवं रूपेश कुमार के पास से ब्राउन शुगर 29 पुड़िया लगभग 8 ग्राम एवं दो मोबाइल बरामद किया गया।
छापामारी दल में शामिल
अवैध मादक पदार्थ को लेकर छापामारी दल में मुख्य रूप से अमित आनंद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव , दीपक कुमार सिंह थाना प्रभारी बड़कागांव , पुलिस पुअनि अभिषेक कुमार , पुअनि राकेश खवास एवं सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।अवैध मादक पदार्थ को लेकर पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से अपील किया है कि यदि कोई भी मादक पदार्थ की खरीद बिक्री करता है तो आप सूचना दें आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।
Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे
