NTPC चट्टीबारियातु कोल खनन परियोजना के द्वारा केरेडारी में निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया

केरेडारी(हजारीबाग)। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा बुधवार को राजकीय उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, केरेडारी में निःशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया। कैंप में बुखार, सर्दी, खांसी की जाँच ग्रामवासियों को किया गया। एनटीपीसी परियोजना द्वारा आयोजित कैंप में 160 लाभार्थियों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बीमार ग्रामीणों को दवाइयाँ भी उपलब्ध कराई गई। निःशुल्क हेल्थ कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया था। मेडिकल कैंप चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा खनन प्रभावित लोगो के सुरक्षित सेहत के लिए समय-समय पर आयोजित की जाती है। डॉक्टरों की टीम ने स्थानीय गाँव वालो की जाँच करने के साथ-साथ उन्हें अच्छी स्वच्छता और स्वस्थ आदतों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर परियोजना के उपमहाप्रबंधक बी नवीन कुमार ने उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!