केरेडारी कृषि फार्म मैदान में लगा डिज्नी लैंड मेला लोगों का लगा भिंड


केरेडारी(हजारीबाग)। केरेडारी प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि फार्म मैदान में डिज्नी लैंड मेला का आयोजन का आयोजन किया गया। मेला का उद्घाटन बुधवार को प्रमुख सुनीता देवी, सीओ रामरतन कुमार वर्णवाल, बीडीओ विवेक कुमार, उप प्रमुख अमेरिका महतो,स अ नि भोला राम, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष महेश प्रसाद साव के द्वारा संयुक्त रूप रूप से फीता काट कर किया गया। मेला के उद्घाटन के साथ हिं बड़े झूले, राउंड झूला, छोटे झूले, सर्कस शुरू हो गया।बच्चों के खिलौने से लेकर लोहे के बर्तन की दुकान सज गई हैं। मेला देखने के लिए के लोगो के भिंड उमड़ गया हैं। मेला में सबसे आकर्षक मीना बाजार व सर्कस बना हुआ हैं।

उद्घाटन के पश्चात सभी पदाधिकारियों ने बड़े झूले का आनन्द भी लिया। डिज्नी लैंड मेला की शुरुआत होते हीं स्थानीय बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। यह मेला वर्ष 2024 की विदाई व वर्ष 2025 के भब्य स्वागत की तैयारी में आयोजित है। मेला आगामी एक माह तक चलेगा।

उद्घाटन के दौरान मेला संचालक पंचम कुमार महतो, बबलू कुमार ,कीनू साव समेत पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, बैद्यनाथ महतो, सुरेश साव, तापेश्वर साव, तीरथ साव,bप्रयाग राणा,bबबलू मियां व थाना से स अ नि रविंद्र कुमार, मुंसी श्रवण पांडेय, सुमित ओझा समेत कई लोग उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!