चट्टीबारियातू बिरहोर परिवारो के बिच किया गया कंबल का वितरण

केरेडारी(हजारीबाग)। बढ़ते ठंड को लेकर केरेडारी प्रखंड के चट्टीबारियातू पंचायत स्थित बिरहोर कॉलोनी में रह रहे बिरहोर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल का वितरण एनटीपीसी चट्टीबारियातू कोल परियोजना के एमडीओ रित्विक कंपनी के सहयोग से बीडीओ विवेक कुमार वा सीओ राम रतन वर्णवाल के द्वारा किया गया।

बीडीओ विवेक कुमार वा सीओ राम रतन वर्णवाल ने कहा कि तापमान में गिरावट के साथ कनकनी बढ़ गई हैं। जिसे देखते हुवे बिरहोर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया गया हैं। आगे अन्य जरूरत मन्दो को भी कंबल दिया जायेगा। मौके रित्विक कंपनी में कार्यरत पूर्व डीएसपी अवधेश सिंह मौजूद थें।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!