विदेशी प्रतिनिधि मंडल ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय विश्रामपुर का किया दौरा पठन पाठन का लिये जायजा


बड़कागांव। रूम टू रीड के तत्वावधान में संचालित बुनियादी साक्षरता सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम के अंतर्गत भाषा शिक्षण कक्षा एक एवं कक्षा दो का अवलोकन करने हेतु विदेशियों ने दिल्ली टीम ने रूपक चौहान के नेतृत्व में उत्क्रमित मध्य विद्यालय विश्रामपुर का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय में लगभग तीन घंटे बिताएं और बच्चों के साथ बातचीत कर प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने बच्चों की पठन- पाठन क्षमता का जायजा लिया और शिक्षकों से शिक्षण विधियों के बारे में जानकारी ली।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में भाषा कौशल का विकास हो रहा है और वे अब बेहतर तरीके से पढ़ और लिख पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के दौरों से शिक्षकों को भी नई-नई शिक्षण विधियों के बारे में जानने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर बीआरपी धनंजय दास, प्रखंड समन्वयिक निशांत कुमार, सहायक अध्यापक युगेश्वर प्रसाद, अनुज कुमार एवं बेबी कुमारी भी उपस्थित थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *