एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टीबारियातू परियोजना के द्वारा शुरू किया गया सिलाई प्रशिक्षण

सीएसआर मद से ग्रामीणों के बीच बांटा गया सौर दीपक

केरेडारी (हजारीबाग)। एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड की चट्टीबारियातु कोयला खनन परियोजना के द्वारा  मंगलवार को पेटो दुर्गा मंडप में 30 महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण का शुरुवात किया गया। महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा। सिलाई मशीन प्रशिक्षण से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, रोजगार के अवसर प्राप्त करने, परिवारों की आर्थिक स्थिति सुधारने और समाज में समानता व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
कार्यक्रम में संस्कृति महिला समिति की उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने कहा यह पहल महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रशिक्षण से वे आत्मनिर्भर बन सकेंगी और अपने परिवारों की स्थिति में सुधार ला सकेंगी।

सोलर दीपक का वितरण करते अधिकारी वा अन्य

इसके अलावा परियोजना के पगार पीट कार्यालय में 88 सौर दीपकों का भी वितरण किया गया। जो उन गांव वासियों और परिवारों को दिए गये। जिन्होंने खदान परियोजना से प्रभावित होकर नए स्थानों पर पुनर्वास किया है। परियोजना प्रमुख श्री नवीन गुप्ता ने दीपक वितरण के बाद कहा हमारे लिए यह आवश्यक है कि पुनर्वासित परिवारों की समस्याओं का समाधान किया जाये और उन्हें बेहतर जीवनशैली मिले। यह सौर दीपक उनके जीवन को रोशन करने के साथ-साथ पर्यावरण को भी सुरक्षित रखेंगे। कार्यक्रम परियोजना के कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) प्रयासों का हिस्सा था।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *