बड़कागांव बुढ़वा महादेव जंगल में फांसी के फंदे से झूलता मिला युवक का शव पुलिसिया छानबीन शुरू



बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव पुलिस ने महुदी पहाड़ स्थित चरका नदी जंगल के समीप पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता हुआ अज्ञात युवक की लाश बरामद किया है। मृतक का उम्र लगभग 25 साल बताई जा रही है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

इस मामले को लेकर अवर पुलिस निरीक्षक आशीष भगत ने बताया कि लाश की पहचान परिजन के लिए मुर्दा घर में 72 घंटे के लिए रखा गया है। अन्यथा 72 घंटा के पश्चात लाश को अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा। मृतक युवक पीला टी-शर्ट एवं ब्लू जींस पहने हुए है। घटनास्थल पर जूता बिखरा पड़ा है। बताते चले की घटना जंगल में जानवर चरा रहे चरवाहों ने पेड़ से झूलता हुआ लाश देखा। जिसकी जानकारी चरवाहों ने स्थानीय ग्रामीणों को दिया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *