प्रतापपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 2.300 ग्राम गांजा के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

प्रकाश कुमार, प्रतापपुर | (चतरा)

प्रतापपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं।  आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लगभग 1 बजे  न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रतापपुर थाना प्रभारी कासिम अंसारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि हुमाजंग से घोरीघाट जाने वाले रास्ते में कुछ युवकों के द्वारा मोटरसाइकिल से गंजा लेकर बेचने जा रहा है।

सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने उक्त स्तर पर छापेमारी की गई। जिसमें मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 2 किलो 300 ग्राम गांजा व एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया। गिरफ्तार युवकों में मुरारी सिंह, प्रदीप सिंह व सुनील पाठक शामिल हैं।

इस छापेमारी अभियान में जुबैल गुड़िया, दुर्गा चरण बिरुवा, प्रेम कुमार सांगा सहित अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *