मनीष कश्यप को प्रोडक्शन वारंट पर ले गयी तमिलनाडु पुलिस, 31 मार्च से पहले होगी पेशी, मणि द्विवेदी की हो रही तलाश

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े -9661566794 पर

तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ कथित हिंसा के फर्जी वीडियो वायरल कराने के आरोपित सच तक के संचालक मनीष कश्यप को आर्थिक अपराध इकाई के बाद अब तमिलनाडु पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर अपने साथ ले गयी है. जहां 31 मार्च या उससे पहले मदुरै की अदालत में उसकी पेशी होगी.

तमिलनाडु पुलिस मांगेगी 15 दिन का रिमांड

मदुरै कोर्ट में पेशी के बाद तमिलनाडु पुलिस कोर्ट से 15 दिनों के लिए मनीष कश्यप की रिमांड मांगेगी. रिमांड मिलने पर बिहार पुलिस के बाद तमिलनाडु पुलिस अपने राज्य में दर्ज मामलों में उससे अलग से पूछताछ करेगी. सूत्रों के अनुसार मनीष को विमान से तमिलनाडु ले जाया गया है.

31 मार्च से पहले मदुरै की अदालत में होगी पेशी

मिली जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी आदिदेव की विशेष अदालत ने मनीष कश्यप के खिलाफ मंगलवार को प्रोडक्शन वारंट जारी किया है. इसको लेकर तमिलनाडु की पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दे कर अनुरोध किया था. अदालत ने तमिलनाडु पुलिस को 31 मार्च तक मनीष कश्यप को मदुरै की अदालत में पेश करने का आदेश दिया है.

इओयू ने पांच दिन तक रिमांड पर मनीष से की पूछताछ

बिहारियों पर हमले के फर्जी वीडियो जारी कर उसे वायरल करने के मामले में तमिलनाडु में लगभग एक दर्जन प्राथमिकी दर्ज है. इनमें से करीब छह कांडों में मनीष कश्यप को अभियुक्त बनाया गया है. इस मामले में इओयू ने भी तीन प्राथमिकी दर्ज की हैं, जिनको लेकर उससे पांच दिन तक रिमांड पर पूछताछ की गयी.

मनीष के सहयोगी की भी हो रही तलाश

मनीष कश्यप से पूछताछ के आधार पर इओयू की टीम उसके सहयोगियों की तलाश कर रही है. मनीष के सहयोगी और यूट्यूब संचालक मणि द्विवेदी के साथ वीडियो प्रसारित करने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह राजपूत की भी तलाश में जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *