तिलैया थाना से महज कुछ दूरी पर स्थित है होटल सागर व होटल अमृत
होटल सागर से चार जोड़ा व अमृत से एक जोड़ा युवक युवती गिरफ्तार
कोडरमा । तिलैया थाना क्षेत्र के कोडरमा रेलवे स्टेशन के समीप होटलों में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना पर पुलिस ने 28 मार्च को छापामारी की। छापामारी कर पुलिस ने दौरान दो होटलों से पांच जोड़ों को गिरफ्तार किया गया है। होटल सागर से पुलिस ने चार जोड़ों वा अमृत होटल से एक जोड़ा को गिरफ्तार किया गया है। सभी को पुलिस टीम हिरासत में लेकर थाना ले गई है़ सभी बालिग हैं। पुलिस कर्मियों ने बताया की स्टेशन के पास स्थित कुछ होटलों में सेक्स रैकेट चलाने का गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में होटलों में छापामारी किया गया। होटल सागर, होटल अमृत व अन्य में जांच की़ इस दौरान होटल सागर से चार जोड़े va होटल अमृत से एक जोड़ा युवक व युवती को हिरासत में लिया गया। पुलिस द्वारा की गई इस छापामारी से कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि कुछ होटलों को लेकर शिकायत मिली थी। इसके आधार पर की गई छापामारी में दो होटलों से पांच जोड़ों को पकड़ा गया है़। सभी से पूछताछ व आवश्यक जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी के आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। होटल के रजिस्टर को भी जब्त गया है। छापामारी के दौरान पुलिस अवर निरीक्षक पिंकी रानी समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Author: news24jharkhandbihar
सबसे तेज, सबसे आगे





