केरेडारी मनरेगा कर्मचारी संघ ने मानदेय भुगतान व लंबित मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की कि घोषणा

केरेडारी(हजारीबाग)। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ, केरेडारी ईकाई ने मानदेय भुगतान व लंबित मांगों

को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। इस संबंध में मनरेगा कर्मचारी संघ केरेडारी ईकाई ने केरेडारी प्रखंड विकास पदाधिकारी को पत्र देकर आंदोलन की जानकारी दी है।
मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला सचिव अनीश कुमार ने बताया कि बीते छह माह से मानदेय नहीं मिला है और कई अन्य मांगें भी लंबित हैं। इन्हीं मुद्दों को लेकर संघ के आह्वान पर जिले के सभी प्रखंडों के मनरेगा कर्मी 9 से 11 मार्च 2026 तक सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही इन्होंने ये कहा कि यदि इस दौरान सरकार और प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं की जाती है तो 12 मार्च 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया जायेगा। इस हड़ताल में जिले के सभी प्रखंड के बीपीओ, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, लेखा सहायक, कंप्यूटर सहायक और रोजगार सेवक सहित मनरेगा से जुड़े विभिन्न कर्मी शामिल रहेंगे। मनरेगा कर्मियों ने राज्य सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है, ताकि विकास योजनाओं के संचालन पर प्रतिकूल असर न पड़े।
मौके पर केरेडारी बीपीओ सुमन कुमार, रोजगार सेवक युगेश कुमार, किशोर राम, मनोज ठाकुर, बालेंदर कुमार, मदन कुमार समेत कई कर्मी मौजूद थें।
news24jharkhandbihar
Author: news24jharkhandbihar

सबसे तेज, सबसे आगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *