केरेडारी किड्स जूनियर स्कूल को स्ट्रीमैक फाउंडेशन ने दी एफिलिएशन सर्टिफिकेट, बच्चों को मिलेगा छात्रवृत्ति

केरेडारी। केरेडारी में संचालित किड्स जूनियर स्कूल को स्ट्रीमैक फाउंडेशन के द्वारा एफिलिएशन सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। एफिलिएशन सर्टिफिकेट मिलने से किड्स जूनियर स्कूल अपने विद्यालय के बच्चों को फाउंडेशन की छात्रवृत्ति योजना से जोड़ सकेगा। जिसके माध्यम से छात्रों को ₹1,00,000 ( एक लाख रुपए) तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विद्यालय को (SSSE) स्कॉलर प्रोजेक्ट के अंतर्गत चयनित किया गया है, जिसके तहत संस्थान को ऑफलाइन वार्षिक राज्य स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा एवं ऑनलाइन मासिक छात्रवृत्ति परीक्षाओं में भाग लेने की अनुमति प्रदान की गई है। संस्थान का एफिलिएशन कोड: HAZKER140010 है।
इस पर विद्यालय के निदेशक विकास कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय एवं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे बच्चों को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे।
इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *